IND vs NZ 3rd ODI 2026: पिच रिपोर्ट और भविष्यवाणी 

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ अब 1-1 से बराबर हो गई है। पहला मैच भारत ने जीता था, जबकि दूसरा मैच न्यूजीलैंड ने जीता। इसलिए, जो टीम तीसरा वनडे जीतेगी, वह सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर लेगी। तो, आइए जानते हैं कि तीसरा वनडे कब खेला जाएगा?

IND vs NZ तीसरा वनडे कब खेला जाएगा?

IND vs NZ के बीच तीसरा वनडे मैच 18 जनवरी को खेला जाएगा। यह मैच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs NZ तीसरा वनडे किस समय शुरू होगा?

IND vs NZ ODI सीरीज़ के पहले दो मैचों की तरह, तीसरा मैच भी दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। कप्तान टॉस के लिए दोपहर 1 बजे मैदान पर आएंगे।

  • मैच शुरू: दोपहर 1:30 बजे (IST)
  • टॉस: दोपहर 1:00 बज

पहले दो मैचों की तरह यह मैच भी डे गेम होगा।

क्या अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है ?

अगर भारत रविवार, 18 जनवरी को इंदौर में होने वाले तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज जीतना चाहता है, तो उसे तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मौका देना होगा। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को मौका दिया जा सकता है। अगर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में अपनी खतरनाक तेज गेंदबाजी से कहर बरपा सकते हैं।

अर्शदीप सिंह क्यों हैं खास?

अर्शदीप सिंह अपनी गेंदों में ‘वाइड यॉर्कर’ और ‘ब्लॉक-होल’ डिलीवरी से वेरिएशन ला सकते हैं। अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए 14 वनडे और 72 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने वनडे में 22 विकेट और टी20 इंटरनेशनल में 110 विकेट लिए हैं। अर्शदीप सिंह तीसरे वनडे में टीम इंडिया के लिए सबसे खतरनाक हथियार साबित हो सकते हैं।

प्रसिद्ध कृष्णा के रिकॉर्ड और ताकत

प्रसिद्ध कृष्णा की बात करें तो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो वनडे इंटरनेशनल मैचों में सिर्फ 3 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट भी 5 से ज़्यादा रहा है। दूसरी ओर, अर्शदीप सिंह को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो वनडे इंटरनेशनल मैचों में बेंच पर बैठना पड़ा। अर्शदीप सिंह लगातार 140+ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में माहिर हैं। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह खतरनाक यॉर्कर फेंकने में भी माहिर हैं।

होल्कर स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड

टीम इंडिया इंदौर के होलकर स्टेडियम में कभी कोई मैच नहीं हारी है। भारत ने इस वेन्यू पर 7 वनडे मैच खेले हैं और सभी 7 मैच जीते हैं। भारत ने इस ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और न्यूजीलैंड को हराया है।

IND vs NZ दोनों टीमों के स्क्वॉड

IND टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, आयुष बडोनी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल

NZ टीम: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक, जेडन लेनोक्स, निक केली, जोश क्लार्कसन, माइकल रे

और पढ़ें : भारत-पाकिस्तान हाई-वोल्टेज मैच: टिकट की दीवानगी से वेबसाइट ठप

Leave a comment