IND vs NZ: रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा की धुआंधार बल्लेबाज़ी, भारत की जीत

IND vs NZ 1st T20 Highlights: मैच का पूरा हाल

वनडे सीरीज़ हारने के बाद, भारतीय टीम ने नागपुर में खेले गए पहले T20 मैच में ज़बरदस्त शुरुआत की। भारतीय टीम जिस बेखौफ अंदाज़ में खेली, उससे न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ों के पसीने छूट गए।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में 240 की स्ट्राइक रेट से 84 रन बनाए, इसमें उन्होंने 8 छक्के और 5 चौके लगाए. रिंकू सिंह ने 20 गेंदों में 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए.

IND vs NZ: रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा की धुआंधार बल्लेबाज़ी, भारत की जीत

यह न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका सबसे बड़ा T20I स्कोर है। इससे पहले, भारत ने 2023 में अहमदाबाद में 234 रन बनाए थे। 239 रनों का पीछा करते हुए, कीवी टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 190 रन ही बना पाई। भारत ने यह मैच 48 रनों से जीत लिया | 

अर्शदीप सिंह ने पहले और हार्दिक पांड्या ने दूसरे ओवर में विकेट लिया. इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने काफी हद तक संघर्ष किया, लेकिन वह अपनी टीम को जीत तक नहीं ले जा पाए. उन्होंने 40 गेंदों में 6 छक्के और 4 चौकों की मदद से 78 रन बनाए. न्यूजीलैंड की पारी 190 रनों पर समाप्त हुई और पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। सीरीज का दूसरा मैच 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा।

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी ने बदला मैच

दुनिया के नंबर वन T20 बल्लेबाज अभिषेक बच्चन ने कीवी गेंदबाजों को बेबस और फील्डर्स को सिर्फ दर्शक बनाकर रख दिया। अभिषेक की तूफानी पारी में आठ छक्के और पांच चौके शामिल थे। उनके आक्रामक रवैये ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (32) को भी खुलकर खेलने का मौका दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 47 गेंदों में 99 रनों की साझेदारी की, जिससे भारत की पारी को एक मजबूत नींव मिली।

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी ने बदला मैच

पावरप्ले में भारत को लगे शुरुआती झटके

भारत को शुरुआत में ही झटके लगे। संजू सैमसन (10) और ईशान किशन (8) अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। जब ​​अभिषेक शर्मा को आखिरकार सेट होने का मौका मिला, तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी के खिलाफ पहली पांच गेंदों पर सावधानी से खेलने के बाद, अभिषेक ने छठी गेंद पर एक बड़ा छक्का लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए। यह छक्का सीधे साइटस्क्रीन की तरफ गया। उसके बाद, छक्कों की बारिश सी हो गई।

पूरे मैदान में शॉट्स

अभिषेक की सबसे बड़ी ताकत उनकी बिजली जैसी तेज़ बैट स्पीड है। न्यूज़ीलैंड के पास कोई ऐसा तेज़ गेंदबाज़ नहीं था जो उनकी रफ़्तार का मुकाबला कर सके। क्रिश्चियन क्लार्क और काइल जैमीसन की गेंदों की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंची, लेकिन सपाट पिच पर वे सीधे दर्शकों के बीच चली गईं। अभिषेक ने स्पिनर ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ भी अपना हुनर ​​दिखाया। उन्होंने शुरुआत में ही चार छक्के जड़े और फिर फिलिप्स की गेंदों पर अपनी पहली तीन बाउंड्री लगाईं। उन्होंने पूरे मैदान में अपने शॉट्स से न्यूज़ीलैंड की फील्डिंग को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।

कीवी टीम की बल्लेबाज़ी रही फ्लॉप

कीवी टीम की बल्लेबाज़ी रही फ्लॉप

239 रनों के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए कीवी टीम को शुरुआती झटके लगे। अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों डेवोन कॉनवे को कैच आउट करवाया। कॉनवे खाता भी नहीं खोल पाए। दूसरे ओवर में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कीवी टीम को एक और झटका दिया।

और पढ़ें :GG vs UPW WPL मैच 22 जनवरी: संभावित प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव अपडेट

Leave a comment