भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे वनडे में करारा शिकस्त देते हुए सीरीज़ पर 3-0 से जीत लिया। बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय युवा खिलाड़ियों ने बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों विभागों में दमदार प्रदर्शन किया। जिसमें भारतीय टीम के पहले बल्लेबाजी करते हुवे 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 393 रन बना डाले | और ओपनिंग पारी काफी शानदार रहा कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने शतकीय पारी खेल की पारी शुरुआत दिया |
भारत पहले बल्लेबाजी करते हुवे जड़ डाले 393 रन का विशाल स्कोर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय अंडर-19 टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 393 रन बना दिया
कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने शानदार कप्तानी पारी खेलते हुए सिर्फ 74 गेंदों में 9 चौके और 10 छक्कों की मदद से 127 रन बनाए। उनकी पारी में चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिली।

और उसके बाद उनका साथ निभाया एरॉन जॉर्ज ने, जिन्होंने 16 चौके के बदौलत बना डालें 118 रन की बेहतरीन पारी खेली। दोनों के बीच 200+ रन की ओपनिंग साझेदारी हुई, जिसने मैच की दिशा पहले ही तय कर दी। उसके बाद 42 गेंदों में 34 की पारी खेले वेदांत त्रिवेदी
दक्षिण अफ्रीका U19 की कमजोर बल्लेबाज़ी
393 रन के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम काफी दबाव में नज़र आई। किशन कुमार की शानदार गेंदबाजी के कारन सिर्फ 4 ओवर्स में 15 रन दे के 3 विकेट झटके और पूरी टीम 35 ओवर में 160 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारतीय गेंदबाज़ों ने अनुशासित लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाज़ी की और अफ्रीकी बल्लेबाज़ों को टिकने का मौका नहीं दिया। भारतीय गेंदबाजों की और से सब गेंदबाजों ने विकेट लिया इसी कारन से साउथ अफ्रीका टीम बैकफुट में चला गया
प्लेयर ऑफ द मैच: वैभव सूर्यवंशी

मैन ऑफ़ दा मैच और मैन ऑफ़ दा सीरीज बने वैभव सूर्यवंशी
3rd ODI मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ पारी खेला जिसमे सिर्फ 74 गेंदों में 127 रन बना डाले साथ इसी के कारन मैन ऑफ़ दा मैच बना साथ ही मैन ऑफ़ दा सीरीज बने वैभव सूर्यवंशी
कुछ इस प्रकार रहा पारी
127 रन की विस्फोटक पारी
कप्तान के रूप में शानदार नेतृत्व
पूरे सीरीज़ में लगातार प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
सीरीज़ पर भारत का बढ़त कुछ इस तरह

इस जीत के साथ भारत ने
पहला वनडे – जीत
दूसरा वनडे – जीत
तीसरा वनडे – 233 रन से जीत
सीरीज़ 3-0 से अपने नाम कर ली
India U19 vs South Africa U19 3rd ODI में भारत का प्रदर्शन हर लिहाज़ से शानदार रहा। युवा खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। वैभव सूर्यवंशी और एरॉन जॉर्ज जैसे खिलाड़ियों का फॉर्म टीम इंडिया के लिए बड़ी उम्मीद बनकर उभरा है।
और पढ़े :भारत बनाम साउथ अफ्रीका Highlights Hindi: किशन-सूर्यवंशी की जोड़ी से भारत ने जीता मैच