ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा का बड़ा फैसला, अब Well Sports के जरिए करेंगे एथलीट मैनेजमेंट

नीरज का JSW स्पोर्ट्स के साथ जुड़ाव 2016 में शुरू हुआ, जब उन्हें पहली बार JSW स्पोर्ट्स एक्सीलेंस प्रोग्राम (SEP) के ज़रिए चुना गया था।स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और JSW स्पोर्ट्स ने एक दशक लंबी पार्टनरशिप खत्म होने की घोषणा की है। यह कदम तब उठाया गया है जब नीरज अपनी खुद की एथलीट मैनेजमेंट फर्म, वेल स्पोर्ट्स लॉन्च करके एक नया चैप्टर शुरू कर रहे हैं।

नीरज का JSW से संबंध

नीरज का JSW स्पोर्ट्स के साथ जुड़ाव 2016 में शुरू हुआ था, जब उन्हें पहली बार JSW स्पोर्ट्स एक्सीलेंस प्रोग्राम (SEP) के ज़रिए चुना गया था। वह 2016 में औपचारिक रूप से JSW स्पोर्ट्स में शामिल हुए, और अगले दशक में, यह पार्टनरशिप भारतीय खेल में एक अहम ताकत बन गई।

जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के सीईओ दिव्यांशु सिंह ने कहा, “नीरज के साथ काम करना हम सभी के लिए JSW स्पोर्ट्स में एक शानदार अनुभव रहा है। उनकी सफलता की कहानी एक्सीलेंस और मकसद के हमारे साझा फिलॉसफी को दिखाती है। हमें इस बात पर बहुत गर्व है कि हमने मिलकर क्या हासिल किया है और हम उनके भविष्य के सभी कामों में लगातार सफलता की कामना करते हैं।”

नीरज की उपलब्धियाँ कुछ इस प्रकार 

प्यार से ‘गोल्डन आर्म वाला आदमी’ कहे जाने वाले नीरज टोक्यो 2020 गेम्स में ट्रैक एंड फील्ड में ओलंपिक गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने। इसके बाद उन्होंने 2023 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड और 2024 में पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता, साथ ही ग्लोबल सर्किट पर कई पोडियम फिनिश भी हासिल किए।

नीरज चोपड़ा ने कहा, “पिछले एक दशक में, हमारी साथ की यात्रा ग्रोथ, विश्वास और उपलब्धि की रही है। JSW स्पोर्ट्स ने मेरे करियर में एक अहम भूमिका निभाई है, और मैं उनके सपोर्ट और विज़न के लिए हमेशा आभारी रहूंगा। जैसे ही हम इस चैप्टर को खत्म कर रहे हैं, मैं उन्हीं मूल्यों को अपनी यात्रा के अगले पड़ाव में आगे ले जाऊंगा।

परंपरागत रूप से, एथलीट रिटायरमेंट के बाद एंटरप्रेन्योरशिप में कदम रखते हैं। हालांकि, चोपड़ा का एंटरप्रेन्योरशिप की ओर यह कदम उनके करियर के पीक पर आया है, JSW स्पोर्ट्स ने रिलीज़ में कहा।

नीरज ने यह जानकारी अपने आप साझा किया

27 साल के नीरज चोपड़ा ने एक प्रेस रिलीज में कहा, ‘पिछले 10 सालों में हमारा साथ तरक्की, भरोसे और कामयाबी से भरा रहा है। मेरे करियर को बनाने में स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी का बहुत बड़ा हाथ रहा है और मैं उनके सहयोग और विजन के लिए हमेशा उनका आभारी रहूंगा। हम इस सफर को यहां खत्म कर रहे हैं, मैं इन्हीं मूल्यों को अपनी जर्नी के अगले फेज में भी साथ लेकर जाऊंगा।’बयान में कहा गया कि दोनों पार्टी (नीरज चोपड़ा और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी) सम्मान और गर्व के साथ एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं।

नीरज का अलविदा होने पर स्पोर्ट्स कंपनी का बयान

नीरज का स्पोर्ट्स मैनेजमेंट देख रही कंपनी के सीईओ दिव्यांशु सिंह ने कहा, ‘नीरज के साथ काम करना हम सभी के लिए एक शानदार अनुभव रहा है। उनकी सफलता की कहानी उत्कृष्टता और उद्देश्य के हमारे साझा नजरिए को दर्शाती है। हमें इस बात पर बहुत गर्व है कि हमने मिलकर क्या कुछ हासिल किया है। हम उन्हें उनके भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

और पढ़ें :भारत बनाम न्यूज़ीलैंड वनडे Series 2026: मैच डेट, वेन्यू और लाइव प्रसारण

Leave a comment